ENG vs IND 2nd Test Day 5: लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की जीत में ये रहे पांच बड़े कारण

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 151 रन से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. विपक्षी टीम इंग्लैंड टीम इंडिया द्वारा दूसरी पारी में दिए गए 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 120 रनों पर ढेर हो गई.

इंग्लैंड बनाम भारत मैच का दृश्य (Photo Credits: BCCI)

लंदन, 16 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन (London) स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 151 रन से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. विपक्षी टीम इंग्लैंड टीम इंडिया द्वारा दूसरी पारी में दिए गए 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 120 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए दूसरी पारी में कप्तान जो रूट (Joe Root) ने 33 रन की सर्वाधिक पारी खेली. रूट ने अपनी इस पारी के दौरान 60 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए.

बात करें लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की जीत में क्या महत्वपूर्ण कारण रहे तो वो इस प्रकार हैं-

- भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल (129) और रोहित शर्मा (83) ने जमकर खेलते हुए टीम इंडिया को सधी शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 43.4 ओवर में 126 रन जोड़े. सलामी बल्लेबाजों द्वारा मिली शानदार शुरुआत का असर कोहली (42), पंत (37) और जडेजा (40) पर भी दिखा. इन खिलाड़ियों ने मध्यक्रम में छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को 350 के पार पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd Test Day 5: लॉर्ड्स टेस्ट में बेहतरीन पार्टनरशिप के लिए Sachin Tendulkar ने शमी-बुमराह की प्रशंसा की

- लॉर्ड्स टेस्ट की जीत में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का प्रमुख योगदान रहा. पहली पारी में जहां एक छोर से उपरीक्रम धराशाही हो रही थी, वहीं दूसरी छोर से वह मैदान में टिके रहे. इस दौरान वह केवल मैदान पर टिके ही नहीं रहे उन्होंने 129 रन की बेहतरीन शतकीय पारी भी खेली. राहुल ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 250 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्का लगाया.

- लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज विपक्षी टीम पर पूरी तरह से हावी रहे. मैच के दौरान दौरान इशांत शर्मा ने जहां पांच विकेट चटकाए, वहीं मोहम्मद शमी ने तीन, मोहम्मद सिराज ने आठ और जसप्रीत बुमराह ने तीन सफलता प्राप्त की. मैच के दौरान विपक्षी कप्तान जो रूट के अलावा अन्य बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने जुझते नजर आए.

- लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन शमी और बुमराह के बीच हुई 89 रन की अर्धशतकीय पारी के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा. दोनों खिलाड़ियों ने विषम परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया. शमी ने इस दौरान अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की नाबाद 56 रनों की अर्धशतकीय पारी भी खेली.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd Test Day 5: लंच के लिए जब ड्रेसिंग रूम में पहुंचे शमी-बुमराह तो टीम ने किया शानदार स्वागत, वीडियो देख आप भी खुशी से झूम उठेंगे

- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का दूसरे मैच में जलवा रहा. उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. शमी ने लॉर्ड्स टेस्ट में गेंदबाजी के दौरान जहां तीन सफलता प्राप्त की. वहीं बल्लेबाज के दौरान दूसरी पारी में 56 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. टीम इंडिया की जीत में शमी का ऑलराउंड काफी कारगर साबित हुआ.

बता दें इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 अगस्त से 29 अगस्त के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Yorkshire Cricket Ground) में खेला जाएगा. कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी