ENG vs AUS, CWC 2019: इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी के लिए आरोन फिंच को मिला मैन ऑफ द मैच

ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान और सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है. आरोन फिंच ने आज 116 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेलते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का 15वां शतक लगाया.

एरोन फिंच (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 32वें मुकाबले में आज लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने इंग्लैंड (England) को 44.5 ओवर में महज 221 रनों पर ऑल आउट करते हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 2019 की अपनी 6वीं सफलता प्राप्त कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान और सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (Aaron Finch) को को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

बता दें कि आज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) ने 116 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेलते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का 15वां शतक लगाया.

यह भी पढ़ें- ENG vs AUS, CWC 2019: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 64 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में किया प्रवेश

इससे पहले आज ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान आरोन फिंच (100) के शतक और डेविड वॉर्नर (53) के अर्धशतक के बदौलत मेजबान टीम इंग्लैंड (England) के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 286 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 44.5 ओवरों में महज 221 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए ऑलराउंडर बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने 115 गेदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 89 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. बेन स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए आज जेम्स विंस ने 0, जॉनी बेयरेस्टो ने 27, जो रूट ने 08, कप्तान इयोन मोर्गन ने 04, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 25, क्रिस वोक्स ने 26, मोईन अली ने 06, आदिल रशीद ने 25, जोफ्रा आर्चर ने 01 और मार्क वुड ने नाबाद 01 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की हार से इन तीन टीमों को हुई होगी सबसे ज्यादा खुशी

ऑस्ट्रेलिया के लिए आज तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ (JP Behrendorff) ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 44 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 5 विकेट लिए. बेहरनडॉर्फ के अलावा मिचेल स्टार्क ने 4 और मार्कस स्टोइनिस ने 1 विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल