ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: जोफ्रा आर्चर की खतरनाक गेंद पर लहूलुहान हुए एलेक्स कैरी, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब (04) के आउट होने के बाद मैदान पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लहूलुहान हो गए. जी हां आर्चर की एक तेज गेंद उनके सीधे चीन पर जा लगी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर यह है कि वह अब ठीक हैं और 11 गेदों में 1 चौके की मदद से 09 रन बनाकर खेल रहे हैं.

एलेक्स कैरी (Photo Credits: Twitter)

ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) का मुकाबला इंग्लैंड (England) के साथ चल रहा है. कंगारू टीम 8 ओवर के बाद 19 रन पर 3 विकेट खोकर इंग्लिश गेदबाजों के सामने संघर्ष कर रही है. टीम के लिए स्टीव स्मिथ (04) और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ( (09) रन बनाकर खेल रहे हैं.

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब (04) के आउट होने के बाद मैदान पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (Alex Carey) जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की गेंद पर लहूलुहान हो गए. जी हां आर्चर की एक तेज गेंद उनके सीधे चिन पर जा लगी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर यह है कि वह अब ठीक हैं और 11 गेदों में 1 चौके की मदद से 09 रन बनाकर खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद लता मंगेशकर ने धोनी से की ये भावुक अपील

बता दें कि आज ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को अपने अंतिम एकादश में शामिल किया है. वहीं इंग्लैंड ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. इस मैच को जीतने वाली टीम 14 जुलाई को लॉर्डस मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ फाइनल खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England Squad For Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर बाहर, आदिल राशिद और सैम करन की वापसी

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड