Ellyse Perry ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बनीं

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसे पेरी ने शनिवार को एक खास उपलब्धि अपने नाम की और वह एलेक्स ब्लैकवेल को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं.

एलिसे पेरी (Photo Credits: Instagram)

क्विंसलैंड, 9 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसे पेरी ने शनिवार को एक खास उपलब्धि अपने नाम की और वह एलेक्स ब्लैकवेल को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं. पेरी ने भारत के खिलाफ यहां करारा ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में उतरने के साथ ही ब्लैकवेल के ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय महिला टीम के लिए 251 मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ा.

पेरी ने 2007 में डेब्यू किया था और सभी प्रारूप मिलाकर यह उनका 252वां मैच था. एलिसा हेली 207 मैचों के साथ तीसरे जबकि मेग लेनिंग 205 मुकाबलों के साथ चौथे स्थान पर हैं. हाल ही में भारतीय महिला टीम के खिलाफ हुए चार दिवसीय गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच के दौरान पेरी 300 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं.

यह भी पढ़ें- Aus(W) vs Ind(W) 2nd T20I 2021: शिखा पांडे की खतरनाक इन-स्विंग गेंद पर बोल्ड हुईं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे रोमांचित

अपने 14 वर्षो के करियर में पेरी ने नौ टेस्ट, 118 वनडे और 124 टी20 मुकाबले खेले हैं जो किसी भी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से ज्यादा है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े