ICC के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है.

एहसान मनी ( Photo Credit- PTI)

लाहौर. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, एहसान को तीन साल की अवधि के लिए निर्विरोध रूप से पीसीबी का चेयरमैन चुना गया है.

एहसान पीसीबी के चेयरमैन के खाली पद के लिए नामांकन भरने वाले एकमात्र उम्मीदरवार थे. ऐसे में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें वोट दिए.

एहसान को नजम सेठी की जगह पीसीबी का चेयरमैन बनाया गया है. सेठी ने पिछले माह चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था.

अंतरिम चेयरमैन और चुनाव आयुक्त न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) अफजल हैदर की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई. इसके बाद एहसान ने तुरंत प्रभाव के साथ पीसीबी के चेयरमैन का पद संभाल लिया. उन्होंने इसके बाद बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के सदस्यों के साथ एक छोटी बैठक भी की.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs WI Squad & Irani Cup: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम घोषित; शुभमन और श्रेयस को कमान, ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट