आईपीएल-11: इस मैदान को चुना गया सबसे सर्वश्रेष्ठ मैदान

ईडन गार्डन्स स्टेडियम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का सर्वश्रेष्ठ मैदान चुना गया है.

(Photo Credits: IPLT20.com)

कोलकाता:  ईडन गार्डन्स स्टेडियम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का सर्वश्रेष्ठ मैदान चुना गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान पूरे सीजन में नौ मैचों की मेजबानी कर चुका है जिसमें लीग दौर के बाद होने वाले एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 शामिल हैं. इसके अलावा वह कोलकाता के सात मैचों की मेजबानी कर चुका है.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक घोषणा से पहले ही एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

गांगुली ने कहा, "सीएबी इस बात की जानकारी देते हुए खुश है कि एक बार फिर ईडन गार्डन्स स्टेडियम को आईपीएल 2018 का सर्वश्रेष्ठ मैदान चुना गया है."

गांगुली ने लिखा, "सीएबी इस मौके पर उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता है जिन्होंने इस सफलता में हमारा साथ दिया है जिसमें ग्रांउड स्टाफ, बीसीसीआई और आईसीसी भी शामिल है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट