Today's Googly: पहले एक टेस्ट ओवर में कितनी बॉल होती थी? जानिए गूगल गूगली का सही जवाब

क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट में एक ओवर में हमेशा 6 गेंदें ही क्यों होती हैं? क्या यह नियम हमेशा से ऐसा ही था? नहीं! चलिए हम आपको Google Googly के आज के सवाल का सही जवाब बताते हैं.

Bat And Ball (Photo: Pixabay)

Pehle Ek Test Over Mein Kitni Ball Hoti Thi?: क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट में एक ओवर में हमेशा 6 गेंदें ही क्यों होती हैं? क्या यह नियम हमेशा से ऐसा ही था? नहीं! चलिए हम आपको Google Googly के आज के सवाल का सही जवाब बताते हैं. दरअसल, क्रिकेट के इतिहास में ओवर की लंबाई कई बार बदली है. शुरुआत में एक ओवर में सिर्फ 4 गेंदें होती थीं. फिर 1889 में इसे बढ़ाकर 5 गेंदें कर दिया गया. इसके बाद 1900 में एक ओवर में 6 गेंदें तय की गईं, जो आज भी चलन में हैं.

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कुछ देशों में 8 गेंद वाले ओवर भी खेले जाते थे. जैसे ऑस्ट्रेलिया में 1936 से 1979 तक 8 गेंद वाले ओवर चलते रहे.

ये भी पढें: Today’s Googly: स्टारफिश और जेलीफिश में से कौन है मछली? जानिए गूगल गूगली का जवाब

इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी ओवर 6 गेंदों के ही होते हैं

1979-80 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी ओवर 6 गेंदों के ही होते हैं. नियम के मुताबिक, अगर कोई गेंद वाइड या नो बॉल होती है, तो वो ओवर की गिनती में नहीं आती और गेंदबाज को अतिरिक्त गेंद फेंकनी पड़ती है.क्रिकेट में जब कोई गेंदबाज़ 6 गेंदें बिना किसी रन दिए डालता है, तो उसे 'मेडन ओवर' कहा जाता है. और अगर उस ओवर में विकेट भी गिर जाए, तो वो विकेट मेडन कहलाता है.

टीम का कप्तान तय करता है कि अगला ओवर कौन सा गेंदबाज डालेगा, लेकिन एक गेंदबाज लगातार दो ओवर नहीं डाल सकता. इसलिए आमतौर पर दो गेंदबाज बारी-बारी से ओवर फेंकते हैं.

सभी देशों में 6 गेंदों का ही ओवर होता है

वनडे और टी20 में गेंदबाज़ों पर ओवर की सीमा होती है, जैसे 50 ओवर वाले मैच में एक गेंदबाज 10 ओवर से ज्यादा नहीं डाल सकता. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कोई बंधन नहीं होता है.

आज की तारीख में चाहे कोई भी देश हो, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान हर जगह 6 गेंदों का ही ओवर चलता है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Winner Prediction: दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज करेगी अपने नाम या वापसी करेगा नामीबिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Windhoek Weather Update: विंडहोक में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Preview: विंडहोक में आज खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

SL W vs PAK W Women's Asia Cup 2026 Semi-Final Stats And Preview: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच आज होगा हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू