क्रिकेट

बीसीसीआई का उपबंध तोड़ने पर दिनेश कार्तिक ने बिना शर्त मांगी माफी

भारतीय टीम से बाहर दिनेश कार्तिक ने शाहरूख खान की ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय उपबंध का उल्लंघन करने पर ‘बिना शर्त माफी’ मांग ली है. कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान है. वह ड्रेसिंग रूम में ट्रिनबैगो की जर्सी में मैच देखते नजर आये.

बीसीसीआई का उपबंध तोड़ने पर दिनेश कार्तिक ने बिना शर्त मांगी माफी
दिनेश कार्तिक, (फोटो क्रेडिट्स: GETTY)

नई दिल्ली : भारतीय टीम से बाहर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) की ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय उपबंध का उल्लंघन करने पर ‘बिना शर्त माफी’ मांग ली है. कार्तिक आईपीएल (IPL) की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान है. वह ड्रेसिंग रूम में ट्रिनबैगो की जर्सी में मैच देखते नजर आये.

बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा है कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यो नहीं कर दिया जाये. कार्तिक ने अपने जवाब में कहा कि वह कोच ब्रेंडन मैकुलम के अनुरोध पर पोर्ट आफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा.

यह भी पढ़ें : सीपीएल प्रचार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीसीसीआई ने दिनेश कार्तिक को भेजा कारण बताओ नोटिस

उन्होंने पत्र में लिखा ,‘‘मैं इस यात्रा से पहले बीसीसीआई से अनुमति नहीं लेने के लिये बिना शर्त माफी मांगता हूं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं दोहराना चाहता हूं कि मैने टीकेआर की किसी गतिविधि में भाग नहीं लिया ओर ना ही कोई भूमिका निभाई.’’ उन्होंने आश्वासन दिया कि बाकी मैचों में वह टीकेआर के ड्रेसिंग रूम में नहीं बैठेंगे. कार्तिक के इस माफीनामे के बाद प्रशासकों की समिति मामले को खत्म कर सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).