श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल को आईसीसी ने दी सजा, पढ़िए पूरा मामला

बता दें कि आईसीसी (ICC) मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने आचार संहिता के तहत चांडीमल को अधिकतम सजा सुनाई.

दिनेश चांडीमल (File Photo)

कोलंबो: श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गेंद से छेड़खानी के कारण एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा. उन पर आईसीसी (ICC) ने गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे जिससे चंडीमल ने साफ इनकार कर दिया था. अब उन्हें सुनवाई के बाद गेंद से छेड़खानी करने का दोषी पाया गया है. इस मामले में सजा के तौर पर दिनेश पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. साथ ही श्रीलंकाई कप्तान को बारबाडोस में होने वाले तीसरे वेस्टइंडीज श्रीलंका टेस्ट के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.

बता दें कि आईसीसी (ICC) मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने आचार संहिता के तहत चांडीमल को अधिकतम सजा सुनाई.

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका के दिनेश चंडीमल उस समय विवादों में आ गए जब उन्हें मैदान में गेंद पर एक पदार्थ लगाते देखा गया. चंडीमल ने पहले इस पदार्थ को जेब से निकाल कर अपने मुंह में डाला और उसके बाद उसे गेंद पर लगाने लगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू