क्रिकेट

एडिलेड में फैंस ने धोनी को दिया ख़ास सम्मान, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

कोहली के आलावा इस मैच में पूर्व कप्तान धोनी का बल्ला भी चला. धोनी ने नाबाद 55 रन बनाए और कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के जड़े. मैच जीतने के बाद जब धोनी पवेलियन लौटे तो एडिलेड ओवल में मौजूद फैन्स ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया.

एडिलेड में फैंस ने धोनी को दिया ख़ास सम्मान, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Photo: Twitter)

मंगलवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. आस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 34 रनों से मात दी थी. मंगलवार के मैच में टीम इंडिया की ओर से कप्तान कोहली ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 104 रन बनाए और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

कोहली के आलावा इस मैच में पूर्व कप्तान धोनी का बल्ला भी चला. धोनी ने नाबाद 55 रन बनाए और कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के जड़े. मैच जीतने के बाद जब धोनी पवेलियन लौटे तो एडिलेड ओवल में मौजूद फैन्स ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया.

बता दें कि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा जो इस सीरीज के विजेता का निर्णय करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).