IPL 2019: किस्मत के धनी रहे लोकेश राहुल, बॉल विकेट में लगने के बावजूद बेल नहीं गिरी, धोनी के हाथ लगी निराशा, देखें वीडियो

आईपीएल (IPL) के 18वें मुकाबले में आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 22 रनों से हराते हुए इस सीजन की चौथी सफलता हासिल कर ली है, और इसी के साथ ही चेन्नई की टीम एक बार फिर अंकतालिका के लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है.

एमएस धोनी (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 22 रनों से हराते हुए इस सीजन की चौथी सफलता हासिल कर ली है, और इसी के साथ ही चेन्नई की टीम एक बार फिर अंकतालिका के लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है.

बता दें कि आज बेंगलुरु के मैदान पर संभवतः पहली बार ऐसा हुआ की कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  की किस्मत ने आज उनका साथ नहीं दिया. जी हां पंजाब के बल्लेबाजी के दौरान 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर जब सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (K. L. Rahul) और सरफराज खान (Sarfaraz Khan) मैदान में पंजाब के जीत के लिए जद्दोजहद कर रह थे उसी समय लोकेश राहुल ने जडेजा की एक बॉल को हलके हाथों से खेलकर एक रन चुराना चाहते थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई के शेरों ने किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से दी मात

लेकिन मैदान में हमेशा की तरह चुस्त-दुरस्त धोनी ने गेंद पर झपट्टा मारते हुए गेंद को बैक हैंड से थ्रो करते हुए स्टंप में मार दिया. लेकिन इस बार किस्मत धोनी की साथ नहीं दी. जी हां धोनी का थ्रो विकेट में तो लगा पर बेल नहीं गिर पाया और इस तरीके से लोकेश राहुल रन आउट होने के बावजूद बच गए.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Preview: आज ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच 'महा' मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त