Dhoni and Yogi Babu Video: तमिल एक्टर योगी बाबू के साथ एमएस धोनी ने की मस्ती, कहा- मैं CSK मैनेजमेंट से करूंगा बात, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने क्रिकेट के बाद फिल्म की दुनिया में कदम है. वह अपने प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' को रिलिज करने की तैयारी में हैं. इस फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर योगी बाबू सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे.

MS Dhoni and Yogi Babu (Photo Credit: CSK)

Dhoni and Yogi Babu Video: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने क्रिकेट के बाद फिल्म की दुनिया में कदम है. वह अपने प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' को रिलिज करने की तैयारी में हैं. इस फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर योगी बाबू सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे. योगी बाबू ने फिल्म जगत के कुछ सबसे प्रमुख सितारों के साथ स्क्रीन साझा किया है. यह भी पढ़ें: IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score Update: चौथे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज 76/2, टीम इंडिया जीत से आठ विकेट दूर

आपको बता दें कि धोनी से उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल करने की रिक्वेस्ट की थी. इसके जवाब में जो धोनी ने कहा, उसे सुनकर पूरा महफिल हंसने लगा. दरअसल, फिल्म की ऑडियो लॉन्च की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है.

 देखें वीडियो:

इस वीडियो में धोनी कह रहे हैं कि अंबाती रायडू अब रिटायर हो चुके हैं. हमारे पास CSK में आपके लिए जगह है. मैं मैनेजमेंट से बात करूंगा, लेकिन आप फिल्मों में बहुत बिजी हैं. मैं बता दूं कि CSK में आकर आपको रोज खेलना होगा. वो लोग बहुत तेज बॉलिंग करते हैं, वो आपको ऐसी बॉल कराएंगे कि आप चोटिल हो जाएंगे. इस बात को सुनकर हॉल में बैठे सभी लोगों की हंसी छूट गई.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड