Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, 4th Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

आरसीबी की टीम पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 200+ रन का टारगेट सफलतापूर्वक हासिल किया था. टीम में एलीस पेरी और डेनियल वायट-हॉज जैसी दिग्गज बल्लेबाज हैं. आरसीबी की टीम ने पिछले साल का खिताब अपने नाम किया था. इस साल टीम में कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं. मिडिल आर्डर में ऋचा घोष जैसी अनुभवी बल्लेबाज टीम को संतुलन देंगी.

दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credits: Twitter)

Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, WPL 2025 4th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का आगाज 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर आ रहीं हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराकर सीजन की शानदार शुरुआत की है. इस बार दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, 4th Match Winner Prediction: चौथे मुकाबले में आरसीबी को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जाना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है. शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान मेग लेनिंग जैसे स्टार बल्लेबाज टॉप ऑर्डर को मजबूती देंगे. जबकि, ऐलिस कैप्सी और मरिज़ैन कैप मिडिल ऑर्डर में घातक बल्लेबाजी करने में पूरी तरफ सक्षम हैं. गेंदबाजी में राधा यादव, जेस जोनासेन और मरिज़ैन कैप से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद होगी. जेस जोनासेन की फिरकी और राधा यादव की सटीक गेंदबाजी टीम को काफी फायदा पहुंचा सकती है.

दूसरी तरफ, आरसीबी की टीम पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 200+ रन का टारगेट सफलतापूर्वक हासिल किया था. टीम में एलीस पेरी और डेनियल वायट-हॉज जैसी दिग्गज बल्लेबाज हैं. आरसीबी की टीम ने पिछले साल का खिताब अपने नाम किया था. इस साल टीम में कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं. मिडिल आर्डर में ऋचा घोष जैसी अनुभवी बल्लेबाज टीम को संतुलन देंगी. गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर सिंह टीम की अगुवाई करती नजर आएंगी. रॉयल चैलेंजर्स की बल्लेबाजी लाइनअप बहुत मजबूत है और उनकी गेंदबाजी में भी गहराई है. रेणुका ठाकुर सिंह और किम गार्थ के शानदार प्रदर्शन से टीम को काफी उम्मीदें हैं.

हेड टू हेड (DC W vs RCB W Head To Head)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच अब तक पांच मुकाबला खेला गया है. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आरसीबी की टीम ने महज एक मैच में ही जीत हासिल की हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

मेग लैनिंग: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज मेग लैनिंग ने पिछले 10 मैचों में 36.6 की औसत और 122.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 366 रन बनाई हैं. मेग लैनिंग की क्लास बल्लेबाजी और कप्तानी टीम के लिए बेहद अहम होगी.

शेफाली वर्मा: दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक आलराउंडर शेफाली वर्मा ने पिछले 10 मैचों में 35.56 की औसत और 159.2 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 320 रन बनाए हैं. अगर शेफाली वर्मा अपने विस्फोटक अंदाज में खेलती हैं, तो दिल्ली की टीम को अच्छी और तेज़ शुरुआत मिल सकती है.

मारिज़ान कैप: दिल्ली कैपिटल्स की स्टार ऑलराउंडर मारिज़ान कैप ने पिछले 8 मुकाबलों में 6.19 की किफायती इकॉनमी और 17.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 11 विकेट अपने नाम की हैं. मारिज़ान कैप की स्विंग गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही दिल्ली के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

एलीस पेरी: आरसीबी की घातक आलराउंडर एलीस पेरी ने 9 मैचों में 69.4 की बेहतरीन औसत और 125.72 की स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं. गेंद से भी एलीस पेरी ने छाप छोड़ा है.

स्मृति मंधाना: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने अब तक 10 मैचों में 30 की औसत और 133.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 300 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना टॉप आर्डर में टीम को अच्छी शुरुआत देने की भरपूर प्रयास करेंगी.

रेणुका ठाकुर सिंह: आरसीबी की स्टार गेंदबाज रेणुका ठाकुर सिंह ने 8 मुकाबलों में 13 विकेट झटके हैं. 7.3 की इकॉनमी और 9.92 की स्ट्राइक रेट के साथ रेणुका ठाकुर सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा है. रेणुका ठाकुर सिंह की गेंदबाजी टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, मरिज़ैन कैप, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिनु मणि, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनियल वायट-हॉज, एलीस पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, प्रेम रावत, जोशिता वी जे, रेणुका ठाकुर सिंह.

Share Now

Tags

DC DC vs RCB DC vs RCB LIVE Score DC vs RCB Live Score Update DC vs RCB Live Scorecard DC vs RCB Live Streaming DC vs RCB Live Streaming In India DC W vs RCB W Head To Head DC W vs RCB W Live Score DC W vs RCB W Live Score Update DC W vs RCB W Live Scorecard DC W vs RCB W Live Streaming DC W vs RCB W Live Streaming In India DC-W DC-W vs RCB-W DCW DCW vs RCBW DCW vs RCBW Live Score DCW vs RCBW Live Score Update DCW vs RCBW Live Scorecard DCW vs RCBW Live Streaming DCW vs RCBW Live Streaming In India Delhi Capitals Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Delhi Capitals Women Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women Live Streaming Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women Live Streaming In India GG W vs RCB W Match Winner Prediction meg lanning RCB RCB-W RCBW royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru Women Smriti Mandhana आरसीबी आरसीबी-डब्ल्यू आरसीबीडब्ल्यू डीसी डीसी बनाम आरसीबी डीसी बनाम आरसीबी लाइव स्कोर डीसी बनाम आरसीबी लाइव स्ट्रीमिंग डीसी-डब्ल्यू डीसी-डब्ल्यू बनाम आरसीबी-डब्ल्यू डीसीडब्ल्यू डीसीडब्ल्यू बनाम आरसीबीडब्ल्यू दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स महिला दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड्स भारत में डीसी बनाम आरसीबी लाइव स्ट्रीमिंग मेग लैनिंग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्मृति मंधाना

\