DC vs MI, IPL 2026 8th Match Winner Prediction: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अच्छी नहीं रही थी. एक समय 4 बल्लेबाज 26 रन पर पवेलियन में थे. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स का टॉप आर्डर बेहतर करने को देखेगा.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अच्छी नहीं रही थी. एक समय 4 बल्लेबाज 26 रन पर पवेलियन में थे. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स का टॉप आर्डर बेहतर करने को देखेगा.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट से जीत मिली थी. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों से एक बार फिर एक जोरदार शुरूआत की उम्मीद होगी. वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC vs MI Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को महज 16 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 13 में से 7 मैच जीते हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. उन दोनों मैच को मुंबई इंडियंस ने जीता था. आईपीएल 2024 में भी दोनों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मैच मुंबई इंडियंस ने जीता था और एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सफलता हासिल की थी.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये शनिवार को होने वाले डबल हेडर का पहला मैच होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में छह विकेट से जीत मिली थी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी अपना पहला मुकाबला छह विकेट से जीता था.

ये टीम मार सकती है बाजी (DC vs MI Match Winner Prediction)

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. मुंबई इंडियंस टीम की बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी संतुलित नजर आ रही है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है.

मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 55%

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs MI 8th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गज़नफर, जसप्रीत बुमराह.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Score Update: हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला टेस्ट, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Toss And Scorecard: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, 1st Test Match Day 5 Scorecard: गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां जानें पांचवें दिन का हाल

England vs Pakistan Test Stats At Leeds: टेस्ट क्रिकेट में हेडिंग्ले के मैदान पर कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों का प्रदर्शन