DC vs MI, IPL 2026 8th Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को महज 16 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जो कि दोनों ही मुंबई इंडियंस ने जीतकर अपने नाम किए. बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था जिसे होम टीम ने 180 रनों का स्कोर डिफेंड करके दिल्ली कैपिटल्स से 59 रनों से जीता था.

दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपने पहले मैच में विरोधी टीम को 141 ​​रनों पर ही रोक दिया था और फिर एक शानदार चेस किया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC vs MI Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को महज 16 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 13 में से 7 मैच जीते हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी ज्यादा पसंद करती है. पहली पारी का औसत स्कोर 171 रहता है, लेकिन मैच के बीच में पिच स्पिनरों के लिए धीमी हो जाती है. अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसा है. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है; यहां खेले गए 97 मैचों में से 50 में चेज करने वाली टीम जीती है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 की प्रमुख खिलाड़ी (DC vs MI IPL 2026 Key Players To Watch Out): केएल राहुल, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (DC vs MI Mini Battle): पथुम निसांका और ट्रेंट बोल्ट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, रोहित शर्मा और लुंगी एनगिडी के बीच टक्कर भी रोमांचक होगी. स्पिन में कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव के बीच भी दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आठवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (DC vs MI 8th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (DC vs MI 8th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch DC vs MI 8th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs MI 8th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गज़नफर, जसप्रीत बुमराह.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड