DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई थी. ऐसे में एक बार फिर इन दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मुंबई की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आठवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से 4 अप्रैल को होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी. ऐसे में दोनों टीमें जीत का सिलसिला जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (DC vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. हालांकि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को हल्की बढ़त हासिल है, जहां उसने 13 में से 7 मुकाबले जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई थी, जहां टीम के चार बल्लेबाज महज 26 रन पर आउट हो गए थे. ऐसे में टीम अपने टॉप ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई थी. ऐसे में एक बार फिर इन दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मुंबई की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आठवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (DC vs MI 8th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (DC vs MI 8th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch DC vs MI 8th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs MI 8th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गज़नफर, जसप्रीत बुमराह.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी