DC vs GT, IPL 2026 14th Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 14th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूती से ऊपर बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है. गुजरात टाइटंस कभी अपने मैच फिनिशिंग के लिए जानी जाती थी, लेकिन इस सीजन में वही कमजोरी नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 9 अप्रैल को होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (DC vs GT Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे. उन दोनों मैच को गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया था. वहीं, आईपीएल 2024 में हुए 2 मुकाबलों को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया था.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल से इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती दे रहे हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज बड़ी भूमिका निभाएंगे. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और राशिद खान टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (DC vs GT Key Players To Watch)

केएल राहुल: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पिछले कुछ मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. हालांकि, उनके पास मैच जिताने की क्षमता है और इस मुकाबले में वह बड़ी पारी खेल सकते हैं.

अक्षर पटेल: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह इस मुकाबले में भी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

कुलदीप यादव: अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव इस पिच पर बड़ा असर डाल सकते हैं. उनकी गेंदबाजी गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकती है.

शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की वापसी टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट होगी. वह बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं.

साई सुदर्शन: साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं. इस मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

राशिद खान: राशिद खान अपनी घातक स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह इस पिच पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs GT 14th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड