Delhi Capitals vs Gujarat Titans IPL Stats: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आकंड़ें
आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने आठ मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 11 मैचों में से छह में जीत हासिल की है. इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. चलिए दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans, 60th Match IPL Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 60वां मुकाबला आज यानी 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों का अब तक इस सीजन मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. गुजरात टाइटंस की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 पॉइंट्स लेकर पांचवें नंबर पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT TATA IPL 2025 Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने आठ मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 11 मैचों में से छह में जीत हासिल की है. इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. चलिए दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आकंड़ें (GT vs DC Head To Head In IPL)
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस को भी तीन मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सात विकेट से जीत दर्ज की थीं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए थे. पहले मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 रन से जीता था, वहीं दूसरे मैच में उसे 6 विकेट से जीत मिली थी.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम
गुजरात टाइटंस की मौजूदा टीम के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान शुभमन गिल ने 27.57 की औसत और 127.81 की स्ट्राइक रेट से 386 रन बनाए हैं. शुभमन गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है. शुभमन गिल के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 पारियों में 34.42 की औसत से 413 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में राशिद खान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 मैचों में 19.52 की औसत से 21 विकेट अपने नाम किए हैं.
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर
दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 मैचों में 27.25 की औसत और 100.00 की स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए हैं. इस दौरान केएल राहुल ने एक अर्धशतक जड़ा है. केएल राहुल के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 पारियों में 32.00 की औसत और 166.67 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7.07 की इकॉनमी से 2 विकेट लिए हैं.
अरूण जेटली स्टेडियम स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
बता दें कि आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में 86 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 36 मैच में जीत और 47 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है. इस बीच एक मैच बेनतीजा और दो मैच टाई रहे हैं. इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन रहा है. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने इस मैदान पर दो मैच खेले हैं. इसमें से एक में गुजरात टाइटंस की टीम को जीत मिली है और एक में ही हार का सामना किया है.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

