CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच अपने नाम किए हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को Delhi Capitals बनाम Chennai Super Kings (DC vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के MA Chidambaram Stadium में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. चेन्नई सुपर किंग्स अब तक अपने तीनों मुकाबले हार चुकी है और टीम पर वापसी का दबाव है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स ने तीन में से दो मुकाबले जीतकर शानदार लय दिखाई है और टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड-टू-हेड (DC vs CSK Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच अपने नाम किए हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबला जीता था. वहीं आईपीएल 2024 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

ये टीम मार सकती है बाजी (CSK vs DC Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित दिख रही है. केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स के पास घरेलू मैदान का फायदा जरूर है, लेकिन टीम को बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. अगर रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन बड़ी पारी खेलते हैं, तो सीएसके मुकाबले में वापसी कर सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 55%.

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs CSK 18th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IPL 2026: एमएस धोनी के मोबाइल वॉलपेपर ने जीता प्रशंसकों का दिल, सेना के प्रति प्रेम और 'बलिदान' बैज की दिखी झलक