CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. चेन्नई सुपर किंग्स अब तक अपने तीनों मैच हार चुकी है और वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स ने तीन में से दो मैच जीते हैं और टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को Delhi Capitals बनाम Chennai Super Kings (DC vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के MA Chidambaram Stadium में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. चेन्नई सुपर किंग्स अब तक अपने तीनों मैच हार चुकी है और वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स ने तीन में से दो मैच जीते हैं और टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड-टू-हेड (DC vs CSK Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच अपने नाम किए हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबला जीता था. वहीं आईपीएल 2024 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (CSK vs DC Key Players To Watch)

रुतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ इस सीजन अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में इस अहम मुकाबले में टीम को उनसे एक शानदार पारी की उम्मीद होगी.

संजू सैमसन: संजू सैमसन का बल्ला भी इस सीजन खामोश रहा है. टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने के लिए इस मैच में उनका चलना बेहद जरूरी होगा.

केएल राहुल: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले मुकाबले में 92 रन की पारी खेली थी और इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं.

अक्षर पटेल: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं. वह मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

कुलदीप यादव: कुलदीप यादव अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तोड़ सकते हैं. चेन्नई की पिच पर उनका रोल काफी अहम रहने वाला है.

खलील अहमद: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं और इस मैच में उनका प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs CSK 18th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Chennai Weather Update: चेन्नई में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स