Ravichandran Ashwin के लिए आज का दिन खास, 1 विकेट चटकाते ही T20 क्रिकेट में हासिल कर लेंगे यह खास मुकाम

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के सातवें मुकाबले में आज संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. इस मुकाबले में अगर दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक सफलता प्राप्त करने में कामयाब होते हैं तो वह T20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले खास खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे.

रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits: PTI)

RR vs DC 7th IPL Match 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के सातवें मुकाबले में आज संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मुकाबला ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है. इस मुकाबले में अगर दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) एक सफलता प्राप्त करने में कामयाब होते हैं तो वह T20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले खास खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे.

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने T20 प्रारूप में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 52, आईपीएल में 139 और घरेलू T20 क्रिकेट में 58 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में अगर वह आज एक और सफलता प्राप्त करने में कामयाब होते हैं तो वह अपने पूरे T20 क्रिकेट करियर में 250 विकेट पूरा कर लेंगे. अश्विन के नाम फिलहाल 249 विकेट दर्ज है.

यह भी पढ़ें- IPL: भारत के इन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने आईपीएल में लगाए हैं सबसे तेज अर्धशतक

बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 78 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 146 पारियों में 24.7 की एवरेज से 409 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 19 बार चार और 30 बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. इसके अलावा उन्होंने वनडे में 150, T20I क्रिकेट में 52 और आईपीएल में 139 विकेट चटकाए हैं.

वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक टेस्ट क्रिकेट मैच में 78 मैच खेलते हुए 109 पारियों में 27.9 की एवरेज से 2656 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पांच शतक और 11 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने वनडे में 675, T20I क्रिकेट में 123 और आईपीएल में 412 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड