क्रिकेट

Deepti Sharma New Milestone: तिरुवनंतपुरम मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं

तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया. इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. पहले मैच में टीम इंडिया को आठ विकेट से जीत मिली थी. दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने सात विकेट से अपने नाम किया था. टीम इंडिया ने 113 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.

Deepti Sharma New Milestone: तिरुवनंतपुरम मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं
भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला गया. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टी20 मुकाबलों को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं. इस सीरीज में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur Milestone: हरमनप्रीत कौर ने ध्वस्त किया मेग लैनिंग का महारिकॉर्ड, ये खास कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली खिलाड़ी

तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया. इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. पहले मैच में टीम इंडिया को आठ विकेट से जीत मिली थी. दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने सात विकेट से अपने नाम किया था. टीम इंडिया ने 113 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.

ऐसा रहा दूसरे मैच का हाल

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया का यह फैसला सही साबित हुआ. श्रीलंका की कोई भी बल्लेबाज मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाई. इमेशा दुलानी के बल्ले से 32 गेंदों में सबसे ज्यादा 27 रन निकले. टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ने चार विकेट और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए. जवाब में शफाली वर्मा ने 79 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को 13.2 ओवर में जीत दिला दी.

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

टीम इंडिया की दिग्गज आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दूसरे मुकाबले में चार ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 18 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए. इस दौरान दीप्ति शर्मा की इकॉनमी रेट 4.50 की रही. दीप्ति शर्मा ने इस शानदार गेंदबाजी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दीप्ति शर्मा भारत की पहली गेंदबाज बनीं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए. दीप्ति शर्मा ने 131 मुकाबले खेले हैं और इसकी 128 पारियों में 18.73 की औसत से 151 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/10 का रहा है.

दीप्ति शर्मा ने की इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

दीप्ति शर्मा अब संयुक्त रूप से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गईं हैं. इस मामले में दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन स्कट की बराबरी की है. मेगन स्कट ने भी 123 मैचों की 122 पारियों में 17.70 की औसत से 151 विकेट लिए हैं. दीप्ति शर्मा के बाद टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट राधा यादव के नाम है. राधा यादव ने 89 मैच में 103 विकेट चटकाए हैं.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का चौथा मुकाबला कल यानी 28 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2025 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).