DC W vs UPW W, 8th Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

यूपी वॉरियर्स की टीम इस मुकाबले में नए कप्तान दीप्ति शर्मा की अगुवाई में मैदान में नजर आएगी. यूपी वॉरियर्स के पास संतुलित संयोजन है. चमारी अटापथ्थु और किरण नवगिरे से टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. जबकि, मिडिल ऑर्डर में ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं.

यूपी वारियर्स महिला (Photo Credits: Twitter)

Delhi Capitals Women (WPL) vs UP Warriorz Women (WPL), WPL 2025 8th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का कारवां बेंगलुरु पहुंच गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की कमान दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के कंधों पर हैं. DC W vs UPW W, 8th Match Winner Prediction: आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी यूपी वारियर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है. शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान मेग लेनिंग जैसे स्टार बल्लेबाज टॉप ऑर्डर को मजबूती देंगे. जबकि, ऐलिस कैप्सी और मरिज़ैन कैप मिडिल ऑर्डर में घातक बल्लेबाजी करने में पूरी तरफ सक्षम हैं. गेंदबाजी में राधा यादव, जेस जोनासेन और मरिज़ैन कैप से किफायती स्पेल की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ, यूपी वॉरियर्स की टीम इस मुकाबले में नए कप्तान दीप्ति शर्मा की अगुवाई में मैदान में नजर आएगी. यूपी वॉरियर्स के पास संतुलित संयोजन है. चमारी अटापथ्थु और किरण नवगिरे से टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. जबकि, मिडिल ऑर्डर में ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं.

हेड टू हेड (DC W vs UPW W Head To Head)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच अब तक पांच टीव20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, यूपी वॉरियर्स ने महज एक मुकाबले अपने नाम किए हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

मेग लैनिंग: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज मेग लैनिंग ने पिछले 10 मैचों में 36.6 की औसत और 122.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 366 रन बनाई हैं. मेग लैनिंग की क्लास बल्लेबाजी और कप्तानी टीम के लिए बेहद अहम होगी.

शेफाली वर्मा: दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक आलराउंडर शेफाली वर्मा ने पिछले 10 मैचों में 35.56 की औसत और 159.2 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 320 रन बनाए हैं. अगर शेफाली वर्मा अपने विस्फोटक अंदाज में खेलती हैं, तो दिल्ली की टीम को अच्छी और तेज़ शुरुआत मिल सकती है.

मारिज़ान कैप: दिल्ली कैपिटल्स की स्टार ऑलराउंडर मारिज़ान कैप ने पिछले 8 मुकाबलों में 6.19 की किफायती इकॉनमी और 17.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 11 विकेट अपने नाम की हैं. मारिज़ान कैप की स्विंग गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही दिल्ली के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

दीप्ति शर्मा: यूपी वॉरियर्स की कप्तान और अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 25.78 की औसत से 137 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भी दीप्ति शर्मा 8.13 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं.

सोफी एक्लेस्टोन: यूपी वॉरियर्स की स्टार गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है. सोफी एक्लेस्टोन ने 10 मैचों में 6.75 की इकॉनमी से 10 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं और अपनी स्पिन से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है.

ताहलिया मैक्ग्रा: यूपी वॉरियर्स की स्टार ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा ने पिछले 8 मुकाबलों में 6.19 की किफायती इकॉनमी और 17.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 11 विकेट अपने नाम की हैं. ताहलिया मैक्ग्रा की स्विंग गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही दिल्ली के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऐलिस कैप्सी, मरिज़ैन कैप, सारा ब्रायस (विकेटकीपर), अन्नाबेल सदरलैंड, राधा यादव, जेस जोनासेन, तितास साधु, शिखा पांडे.

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूनम खेन्मार, सोफी एक्लेस्टोन, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, चमारी अटापथ्थु, साइमा ठाकुर.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या आरसीबी के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\