क्रिकेट

DC W vs UPW W, 8th Match Winner Prediction: आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी यूपी वारियर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC W vs UPW W, 8th Match Winner Prediction: आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी यूपी वारियर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
UP W vs DC W

Delhi Capitals Women (WPL) vs UP Warriorz Women (WPL), WPL 2025 8th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का कारवां बेंगलुरु पहुंच गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की कमान दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के कंधों पर हैं. WPL 2025, M.Chinnaswamy Stadium Pitch Stats & Records: विमेंस प्रीमियर लीग का कारवां पहुंचा बेंगलुरु, यहां देखें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, रिकॉर्ड्स और अहम आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है. शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान मेग लेनिंग जैसे स्टार बल्लेबाज टॉप ऑर्डर को मजबूती देंगे. जबकि, ऐलिस कैप्सी और मरिज़ैन कैप मिडिल ऑर्डर में घातक बल्लेबाजी करने में पूरी तरफ सक्षम हैं. गेंदबाजी में राधा यादव, जेस जोनासेन और मरिज़ैन कैप से किफायती स्पेल की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ, यूपी वॉरियर्स की टीम इस मुकाबले में नए कप्तान दीप्ति शर्मा की अगुवाई में मैदान में नजर आएगी. यूपी वॉरियर्स के पास संतुलित संयोजन है. चमारी अटापथ्थु और किरण नवगिरे से टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. जबकि, मिडिल ऑर्डर में ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं.

हेड टू हेड (DC W vs UPW W Head To Head)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच अब तक पांच टीव20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, यूपी वॉरियर्स ने महज एक मुकाबले अपने नाम किए हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (DC W vs UPW W Match Winner Prediction)

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. यूपी वॉरियर्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दिल्ली कैपिटल्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का आठवां टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 55%

यूपी वॉरियर्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऐलिस कैप्सी, मरिज़ैन कैप, सारा ब्रायस (विकेटकीपर), अन्नाबेल सदरलैंड, राधा यादव, जेस जोनासेन, तितास साधु, शिखा पांडे.

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूनम खेन्मार, सोफी एक्लेस्टोन, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, चमारी अटापथ्थु, साइमा ठाकुर.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).