DC vs RCB, IPL 2026 39th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ और केएल राहुल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 39th Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 39वां मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 2 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 39वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार फॉर्म में है और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (DC vs RCB Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 13 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ और केएल राहुल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 39वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (DC vs RCB 39th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला कल यानी 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (DC vs RCB 39th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला कल यानी 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch DC vs RCB 39th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला कल यानी 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs RCB 39th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और दुष्मंथा चमीरा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Toss Winner Prediction: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Winner Prediction: धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी