DC vs PBKS, IPL 2023 Match 59 Stats And Record Preview: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम लखनऊ और गुवाहाटी समेत उन तीन मैदानों में शामिल हैं जहां पर अभी तक इस सीजन में 200 का स्कोर नहीं खड़ा हुआ है. दिल्ली की बॉलिंग कंडीशंस लखनऊ के जैसी नहीं रही हैं. दिल्ली में भी बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच 59वां मुकाबला दिल्ली (Delhi) के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम ( Arun Jaitley Stadium) में शाम 7:30 से खेला जाएगा. जहां डेविड वार्नर (David Warner) का सामना शिखर धवन (Shikhar Dhawan) से होने वाला है. जहां पंजाब किंग्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स को हराना बेहद जरूरी है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रोमांचक होने वाला है.

पिच रिपोर्ट

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम लखनऊ और गुवाहाटी समेत उन तीन मैदानों में शामिल हैं जहां पर अभी तक इस सीजन में 200 का स्कोर नहीं खड़ा हुआ है. दिल्ली की बॉलिंग कंडीशंस लखनऊ के जैसी नहीं रही हैं. दिल्ली में भी बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. DC vs PBKS, IPL 2023 Match 59 Live Streaming: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए औपचारिक मात्र है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मुकाबले खेले हैं जिनमें 4 जीते और 7 हारे हैं. 8 अंक के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है. वहीं पंजाब किंग्स की भी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत ही कम है. फिलहाल पंजाब किंग्स की टीम 10 अंक के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है. अगर पांजब को अंतिम चार में पहुंचना है तो उसे बाकी के बचे हुए तीनों मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकार्ड्स:

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज ईशांत शर्मा 100 मैच खेलने से एक खेल दूर हैं.

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को 50 विकेट पूरे करने के लिए तीन विकेट चाहिए.

आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को 750 चौकों तक पहुंचने के लिए दो चौकों की जरूरत है.

आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन 150 छक्के पूरे करने से चार छक्के दूर हैं.

आईपीएल में पंजाब किंग्स के स्टार आलराउंडर सैम करन को 50 चौके लगाने के लिए छह चौकों की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में फिल सॉल्ट को 150 छक्के पूरे करने के लिए पांच छक्के की जरूरत हैं.

टी20 क्रिकेट में सैम करन को 100 छक्के पूरे करने के लिए दो छक्कों की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में भानुका राजपक्षे को 3000 रन पूरे करने के लिए 60 रनों की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में रोवमैन पॉवेल 3000 रन पूरे करने से 54 रन दूर हैं.

टी20 क्रिकेट में ललित यादव को 1000 रन पूरे करने के लिए 29 रनों की जरूरत है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, रिली रूसो, अक्षर पटेल, अमान हाकिम खान, ललित यादव, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंग्स्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, सैम करन, कागिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह.

Share Now

संबंधित खबरें

Zaheer Khan CSK Head Coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को बनाया नया हेड कोच; स्टीफन फ्लेमिंग के 18 साल के सुनहरे युग के बाद 'येलो आर्मी' में बड़ा बदलाव

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड