DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: शिखर धवन की तूफानी पारी, दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 11वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को छह विकेट से शिकस्त देते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता प्राप्त कर ली है. टीम ने पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए 196 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया है.

शिखर धवन (Photo Credits: PTI)

DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मुंबई (Mumbai) स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 11वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को छह विकेट से शिकस्त देते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता प्राप्त कर ली है. टीम ने पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए 196 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया है. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 92 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली, हालांकि वह अपने तीसरे आईपीएल शतक से महज आठ रन से चूक गए. धवन ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 49 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए.

शिखर धवन के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए दूसरे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 17 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 32, स्टीव स्मिथ ने 12 गेंद में नौ, कप्तान ऋषभ पंत ने 16 गेंद में एक छक्का की मदद से 15, मार्कस स्टोयनिस ने 13 गेंद में एक छक्का और तीन चौके की मदद से नाबाद 27 और ललित यादव ने छह गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 12 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: मयंक अग्रवाल की विस्फोटक बल्लेबाज और केएल राहुल के सूझबूझ से पंजाब ने दिल्ली को दिया 196 रन का बड़ा लक्ष्य

पंजाब किंग्स के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन (Jhye Richardson) ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 41 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. रिचर्डसन ने शिखर धवन और कप्तान ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा टीम के लिए रिले मेरेदिथ और अर्शदीप सिंह ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड