DC vs MI T20 Stats In TATA IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA IPL 2025 29th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 29वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दिल्ली की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीता हैं. RR vs RCB, TATA IPL 2025 28th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी जीत का चौका लगाना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच खेले हैं और उसे सभी मुकाबलों में जीत मिली है. मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. चलिए दोनों टीमें के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (DC vs MI Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स को 16 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 मैचों में 79.17 की औसत और 137.52 की स्ट्राइक रेट से 950 रन बनाए हैं. इस दौरान केएल राहुल ने तीन शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं. केएल राहुल के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 पारियों में 29.58 की औसत और 129.20 की स्ट्राइक रेट से 562 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8.07 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 पारियों में 25.20 की औसत और 137.45 की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं. सूर्यकुमार यादव का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 53 रन है. सूर्यकुमार यादव के अलावा रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35 मैच में 132.56 की स्ट्राइक रेट से 1,034 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अनुभवी ट्रेंट बोल्ट ने 8.00 की इकॉनमी से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 मैच में 15 विकेट लिए हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने घरेलू मैदान अरुण स्टेडियम में कुल 82 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 36 मुकाबलों में जीत मिली हैं, जबकि 44 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दो मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला. इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन रहा है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर 15 मैच खेले हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस ने 7 मैच जीते हैं और 8 में हार का सामना किया है. मुंबई इंडियंस का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 247 रन का रहा है.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.