क्रिकेट

आईसीसी के CEO डेविड रिचर्डसन ने कहा- टेस्ट क्रिकेट खत्म नहीं हो रहा है, इसे थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत है

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डेविड रिचर्डसन (Dave Richardson) ने कहा है कि यह कहना गलत होगा कि टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है.

आईसीसी के CEO डेविड रिचर्डसन ने कहा- टेस्ट क्रिकेट खत्म नहीं हो रहा है, इसे थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत है
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (Photo Credits: Facebook)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डेविड रिचर्डसन (Dave Richardson) ने कहा है कि यह कहना गलत होगा कि टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है. हाल ही में आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर (Shashank Manohar) ने बांग्लादेश दौरे पर कहा था कि 'ईमानदारी से कहूं तो टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है.'

डेविड रिचर्डसन ने मनोहर की बात को काटा नहीं और कहा कि वह T20 को ध्यान में रखते हुए यह बात कह रहे होंगे. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रिचर्डसन के हवाले से लिखा है, "मनोहर जो कह रहे होंगे, वह प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर कह रहे होंगे. हां समय के साथ कुछ अच्छी प्रतिस्पर्धा ने जगह ली है, लेकिन हकीकत में अगर आप उस निश्चित सीरीज में हिस्सा ले रही टीम का हिस्सा या प्रशंसक नहीं हैं तो आपकी उसमें ज्यादा रुचि नहीं रहती."

यह भी पढ़ें- अभिनंदन के वतन लौटने की खुशी में विराट कोहली और BCCI ने उन्हें ऐसे किया सलाम

डेविड रिचर्डसन ने टेस्ट क्रिकेट पर कराए गए एक सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि टेस्ट के समर्थक मजबूत तादाद में मौजूद हैं. उन्होंने कहा, "टेस्ट चैम्पियनशिप के आने से इसमें रुचि बढ़ेगी और टेस्ट को पूरे विश्व स्तर पर बढ़ावा देने में मदद मिलेगी चाहे कोई भी देश खेल रहा हो. यही वह कह रहे होंगे. टेस्ट क्रिकेट को बस एक अतिरिक्त प्रोत्साहन की जरूरत है. इसे बढ़ावा देने की जरूरत है. उम्मीद है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप इसका हल होगी. कई देशों में टेस्ट क्रिकेट को अभी भी काफी अच्छे से देखा जाता है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).