CSK vs SRH, TATA IPL 2025 43rd Match 1st Inning Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को महज 154 रनों पर समेटा, डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और मोहम्मद शमी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज शेख रशीद बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

डेवाल्ड ब्रेविस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2025 43rd Match 1st Inning Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 43वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, एसआरएच की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. अब तक सिर्फ दो मैच जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में फिलहाल 9वें पायदान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंतिम 10वें स्थान पर है. अब ये दोनों निचले पायदान की टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. अब तक आठ मुकाबलों में से पांच जीत दर्ज कर चुकी आरसीबी की टीम अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला जीतना चाहेगी. यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने महज छह मैच जीते हैं. इस सीजन में यह दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होने जा रही है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले अपने नाम किए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और मोहम्मद शमी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज शेख रशीद बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद आयुष म्हात्रे और सैम करन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 40 रन के करीब लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.5 ओवरों में महज 154 रन बनाकर सिमट गई. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस ने महज 25 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के लगाए. डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 30 रन बनाए.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. हर्षल पटेल के अलावा कप्तान पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी: 154/9, 19.5 ओवर (शेख रशीद 0 रन, आयुष म्हात्रे 30 रन, सैम करन 9 रन, रवींद्र जड़ेजा 21 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 42 रन, शिवम दुबे 12 रन, एमएस धोनी 6 रन, दीपक हुडा 22 रन, अंशुल कंबोज 2 रन, नूर अहमद 2 रन और खलील अहमद नाबाद 1 रन.)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 1 विकेट, जयदेव उनादकट 2 विकेट, हर्षल पटेल 4 विकेट, पैट कमिंस 2 विकेट और कामिन्डु मेंडिस 1 विकेट).

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 400 NOT OUT Abhishek Sharma Aniket Verma Ayush Mhatre Chennai Chennai Pitch Report Chennai Super Kings Chennai Super Kings and Sunrisers Hyderabad face off in crucial IPL match Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad 2025 Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Live Match Score Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Live Match Scorecard Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Live Scorecard Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Live Sore Update Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Live Toss Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Scorecard Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Stats Chennai vs Hyderabad Chennai vs Hyderabad Live Match Scorecard Chennai vs Hyderabad Live Score Chennai vs Hyderabad Live Scorecard Chennai vs Hyderabad Match Chennai Weather Chennai Weather Report Chennai weather update CSK vs SRH CSK vs SRH 2025 CSK vs SRH Head to Head CSK vs SRH Live Match CSK vs SRH Live Score CSK vs SRH Live Score Update CSK vs SRH Live Scorecard CSK VS SRH Live Streaming CSK vs SRH Live Toss CSK vs SRH Match CSK vs SRH Match Prediction CSK vs SRH Match Weather CSK vs SRH pitch report CSK vs SRH Stats CSK vs SRH Toss Update Deepak Hooda Dewald Brevis Dhoni 400 Not Out Harshal Patel Heinrich Klaasen indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Ishan Kishan Jamie Overton on MS Dhoni craze Jaydev Unadkat Kamindu Mendis Khaleel Ahmed MA Chidambaram Stadium MA Chidambaram Stadium Pitch Report Matheesha Pathirana Mohammed Shami MS Dhoni MS Dhoni 400 Not Out Nitish Kumar Reddy Noor Ahmad Pat Cummins Ravindra Jadeja Sam Curran Shaik Rasheed Shivam Dube SunRisers Hyderabad Super Kings vs Sunrisers Super Kings vs Sunrisers Live Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL today ipl match TRAVIS HEAD Where To Watch Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Zeeshan Ansari अनिकेत वर्मा अभिषेक शर्मा आईपीएल आईपीएल 2025 आयुष म्हात्रे इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 इशान किशन एमए चिदम्बरम स्टेडियम एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच एमएस धोनी कामिंडु मेंडिस खलील अहमद चेन्नई चेन्नई पिच रिपोर्ट चेन्नई मौसम चेन्नई मौसम अपडेट चेन्नई मौसम रिपोर्ट चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद जयदेव उनादकट जीशान अंसारी टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ट्रेविस हेड डेवाल्ड ब्रेविस दीपक हुडा नितीश कुमार रेड्डी नूर अहमद पैट कमिंस मथीशा पथिराना मोहम्मद शमी रवींद्र जडेजा शिवम दुबे शेख रशीद सनराइजर्स हैदराबाद सीएसके बनाम एसआरएच सीएसके बनाम एसआरएच आँकड़े सीएसके बनाम एसआरएच टॉस अपडेट सीएसके बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट सीएसके बनाम एसआरएच मैच सीएसके बनाम एसआरएच मैच भविष्यवाणी सीएसके बनाम एसआरएच मैच मौसम सीएसके बनाम एसआरएच लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर सीएसके बनाम एसआरएच लाइव मैच सीएसके बनाम एसआरएच लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन सीएसके बनाम एसआरएच हेड टू हेड सैम कुरेन हर्षल पटेल हेनरिक क्लासेन

\