CSK vs SRH 23rd IPL Match 2021: मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर की सूझबूझ भरी पारी के बाद केन विलियमसन का आया तूफान, चेन्नई को जीत के लिए मिला 172 रन का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं. चेन्नई को को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 172 रन बनाने होंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

CSK vs SRH 23rd IPL Match 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच दिल्ली (Delhi) स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं. चेन्नई को को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 172 रन बनाने होंगे. एसआरएच के लिए आज मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) ने 61 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. पांडे ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 46 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया.

हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत पिछले कुछ मैचों की तरह एक बार फिर कप्तान डेविड वॉर्नर और इंग्लिश विकेटकीपर खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने की. टीम की रनगति तेज होती इससे पहले ही बेयरस्टो सात रन बनाकर सैम कुर्रन की गेंद पर दीपक चाहर के हाथों लपके गए. बेयरस्टो ने अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान पांच गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया.

यह भी पढ़ें- IPL: देश के इन 3 युवा खिलाड़ियों ने सबसे कम उम्र में बनाए हैं 1000 रन

टीम के लिए इन खिलाड़ियों के अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 55 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 57, केन विलियमसन ने 10 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 26 और केदार जाधव ने चार गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से नाबाद 12 रन की पारी खेली.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी नगीदी (Lungi Ngidi) सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 35 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की. नगीदी ने कप्तान डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे को अपना शिकार बनाया. नगीदी के अलावा टीम के लिए सैम कुर्रन ने एक विकेट चटकाया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर