CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: विराट कोहली की शानदार हाफ सेंचुरी, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने बनाए 169 रन

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 के 25वें मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: File Photo)

CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 25वें मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं. टीम के लिए आज कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 52 गेंद में नाबाद 90 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. विराट कोहली ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान चार चौके और चार छक्के लगाए.

विराट कोहली के अलावा रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आज सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 34 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 33, एरोन फिंच ने नौ गेंद में दो, विकेटकीपर खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने दो गेंद में शून्य, वाशिंगटन सुंदर ने 10 गेंद में एक छक्का की मदद से 10 और शिवम दूबे ने 14 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 22 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- KXIP vs KKR 24th IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 2 रन से दी शिकस्त

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 40 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. शार्दुल ठाकुर के अलावा टीम के लिए सैम कुरेन और दीपक चाहर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. सैम कुरेन ने आज अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां सर्वाधिक 48 रन खर्च किए, वहीं दीपक चाहर ने अपने तीन ओवरों के स्पेल में महज 10 रन खर्च किए.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े