CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी और उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में टीम अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला कल यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 3 अप्रैल को होगा. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि पंजाब किंग्स जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 16-16 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था और दोनों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी और उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में टीम अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. कूपर कोनोली ने डेब्यू मैच में नाबाद 72 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया था. वहीं, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं.

 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच सातवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (CSK vs PBKS 7th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला कल यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (CSK vs PBKS 7th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch CSK vs PBKS 7th Match Live Streaming In India)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs PBKS 7th T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, और खलील अहमद.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल.

नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड