CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 से दी करारी शिकस्त, ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को अंशुल कंबोज ने पहली सफलता दिलाई. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. अंशुल कंबोज के अलावा नूर अहमद ने दो विकेट चटकाए. अब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने थे.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 44th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 44वां मुकाबला 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही की टीम ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली हैं. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन से लगभग बाहर हो गई हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज एक रन के स्कोर पर टीम को विल जैक्स के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद रयान रिकेल्टन और नमन धीर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 59 रन तक पहुंचाया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से नमन धीर ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान नमन धीर ने महज 37 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए. नमन धीर के अलावा रयान रिकेल्टन ने 37 रन बनाए.

दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को अंशुल कंबोज ने पहली सफलता दिलाई. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. अंशुल कंबोज के अलावा नूर अहमद ने दो विकेट चटकाए. अब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का आगाज भी निराशाजनक और महज 13 रन के स्कोर पर टीम को संजू सैमसन के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा नाबाद 67 रन बनाए. इस धमाकेदार पारी के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा कार्तिक शर्मा ने नाबाद 54 रन जोड़े.

वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह और एएम ग़ज़नफ़र ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह और एएम ग़ज़नफ़र के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 159/7, 20 ओवर (विल जैक 1 रन, रयान रिकेल्टन 37 रन, सूर्यकुमार यादव 21 रन, नमन धीर 57 रन, तिलक वर्मा 5 रन, हार्दिक पांड्या 18 रन, रॉबिन मिंज 5 रन, ट्रेंट बोल्ट नाबाद 7 रन और कृष भगत नाबाद 4 रन.)

चेन्नई सुपरकिंग्स की गेंदबाजी: (अंशुल कंबोज 3 विकेट, नूर अहमद 2 विकेट, रामकृष्ण घोष 1 विकेट और जेमी ओवरटन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी: 160/2, 18.1 ओवर (संजू सैमसन 11 रन, रुतुराज गायकवाड़ नाबाद 67 रन, उर्विल पटेल 24 रन और कार्तिक शर्मा नाबाद 54 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 1 विकेट, एएम ग़ज़नफ़र 1 विकेट).

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड