CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Winner Prediction: चेपॉक में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 10 मई को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच मुकाबले जीते हैं और पांच में हार झेली है. वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबले जीते हैं और सात में हार का सामना किया है.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 10 मई को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच मुकाबले जीते हैं और पांच में हार झेली है. वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबले जीते हैं और सात में हार का सामना किया है. अब चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (CSK vs LSG Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (CSK vs LSG Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. घरेलू मैदान और स्पिन फ्रेंडली पिच का फायदा चेन्नई सुपरकिंग्स को मिल सकता है. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी विस्फोटक टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत की संभावना: 55%

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs LSG 53rd T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड