CSK vs KXIP 53rd IPL Match 2020: अबू धाबी में Deepak Hooda की जुझारू पारी, पंजाब ने चेन्नई को दिया 154 रन का लक्ष्य

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 53वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

CSK vs KXIP 53rd IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 53वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने 30 गेंद में 62 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. हुड्डा ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के लगाए.

दीपक हुड्डा के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए कप्तान केएल राहुल ने 27 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 29, मयंक अग्रवाल ने 15 गेंद में पांच चौके की मदद से 26, क्रिस गेल ने 19 गेंद में 12, निकोलस पूरन ने छह गेंद में दो, मंदीप सिंह ने 15 गेंद में एक चौका की मदद से 14, जेम्स नीशाम ने तीन गेंद में दो और क्रिस जोर्डन ने पांच गेंद में चार रन की नाबाद पारी खेली.

यह भी पढ़ें- KXIP vs RR 50th IPL Match 2020: जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बेन स्टोक्स ने मंदीप सिंह का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, साथी खिलाड़ी भी देखकर रह गए हैरान

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 39 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. एनगिडी ने पंजाब के कप्तान केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और जेम्स नीशाम को अपना शिकार बनाया. एनगिडी के अलावा टीम के लिए शार्दूल ठाकुर, इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी