CSK vs KKR, IPL 2023 Match 61: आज होगा चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें ईडन गार्डन स्टेडियम के रोचक आंकड़े

इस स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. धोनी इस मैदान की परिस्थितियों से अच्छी वाकिफ हैं. यहां एमएस धोनी ने आईपीएल के 59 मैचों में 145.25 की स्ट्राइक रेट से 1,422 रन बनाए हैं. नाबाद 75 के उच्चतम स्कोर के साथ एमएस धोनी ने इस मैदान पर 7 अर्धशतक भी जमाए हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच जंग होगी. ये मुकाबला चेन्नई (Chennai ) के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के इस होम ग्राउंड पर हुए पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों ने खूब धमाल मचाया था, वहीं दूसरे मैच में स्पिनर्स ने अपना जलवा बिखेरा था. ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में बल्ला हावी रहेगा या गेंद, यह देखना दिलचस्प होगा.

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के इस घरेलू मैदान को 9 मैच की मेजबानी मिली है और इनमें से 5 मैच खेले जा चुके हैं. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. बल्लेबाज शुरुआत की कुछ ओवर संभल कर खेलें तो उन्हें भी फायदा मिल सकता है. CSK vs KKR, IPL 2023 Match 61 Stats And Record Preview: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

यहां की विकेट आमतौर पर सूखी और सख्त होती है, जो समय के साथ और खराब हो जाती है. यहां गेंद बल्ले पर बड़ी आसानी से आती है और इससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना काफी आसान होता है. आईपीएल में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन रहा है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 मुकाबले जीते हैं. वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 26 मैच अपने नाम किए हैं.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को यहां अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली थी. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर मुरली विजय ने बनाया है. मुरली विजय ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रन बनाए थे. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है. आंद्रे रसेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट झटके थे. चेन्नई के इस मैदान पर आईपीएल के अब तक कुल 72 मैच खेले जा चुके हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 39 मैच जीते हैं.

इस स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. धोनी इस मैदान की परिस्थितियों से अच्छी वाकिफ हैं. यहां एमएस धोनी ने आईपीएल के 59 मैचों में 145.25 की स्ट्राइक रेट से 1,422 रन बनाए हैं. नाबाद 75 के उच्चतम स्कोर के साथ एमएस धोनी ने इस मैदान पर 7 अर्धशतक भी जमाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा, मथीशा पथिराना.

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, अनुकुल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड