CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से 26 अप्रैल को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने तीन मुकाबले जीते हैं और चार में हार का सामना किया है.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 37th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 37वां मुकाबला 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 4 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से 26 अप्रैल को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने तीन मुकाबले जीते हैं और चार में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (CSK vs GT Head To Head Record)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को भी 4 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 83 रन से जीत दर्ज की थी.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (CSK vs GT Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. घरेलू मैदान और पिच की परिस्थितियों को देखते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को बढ़त मिल सकती है. हालांकि गुजरात टाइटंस जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत की संभावना: 55%.

गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs GT 37th T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी.

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Toss Winner Prediction: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Winner Prediction: धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी