क्या 2022 में पाकिस्तान का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम?

क्रिकेट आस्ट्रेलिया को 2022 में पाकिस्तान दौरे की उम्मीद है लेकिन मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंता बनी रहेगी और वह खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगे. श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे. रॉबर्ट्स ने मेलबर्न के एसईएन रेडियो को बताया कि वह खुद जमीनी हालात देखना चाहते थे.

आस्ट्रेलिया टीम (Photo Credits: Twitter)

सिडनी: क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) को 2022 में पाकिस्तान (Pakistan) दौरे की उम्मीद है लेकिन मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स (Kevin Roberts) ने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंता बनी रहेगी और वह खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगे. श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे. इसमें छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की मौत हो गयी थी. इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था.

आस्ट्रेलिया क्रिकेट के उच्च स्तरीय दल ने एक दशक से अधिक समय में पाकिस्तान का दौरा किया और रॉबटर्स गुरूवार को ही लौटे हैं. सरकार की सलाह पर 1998 के बाद से आस्ट्रेलियाई टीम वहां नहीं खेली हैं लेकिन कार्यक्रम के अनुसार, पाकिस्तान का दौरा 2022 को होना है.

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास

रॉबर्ट्स ने मेलबर्न के एसईएन रेडियो को बताया कि वह खुद जमीनी हालात देखना चाहते थे. रॉबर्ट्स ने कहा, "हम पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी चाहते हैं." लेकिन साथ ही उन्होंने कहा, "हम अपने लोगों को खतरे में नहीं डालेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स