ICC T-20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने के पीछे देश की दुआएं और अपनों का प्यार- मोहम्मद शमी

भारत के आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद से देश में खुशी का माहौल है. टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इसे "अभूतपूर्व क्षण" बताया है.

Photo Credit:- Instagram

ICC T-20 World Cup 2024: भारत के आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद से देश में खुशी का माहौल है. टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इसे "अभूतपूर्व क्षण" बताया है. उन्होंने टीम इंडिया और देशवासियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि 13 साल के इंतजार के बाद भारतीय टीम ने विश्वकप का कोई खिताब अपने नाम किया है. यह सब देश की दुआओं और टीम की मेहनत से हुआ है. यह टीम इंडिया के लिए अभूतपूर्व क्षण है. एक समय ऐसा लगा था कि भारतीय टीम के हाथ से टॉफी फिसल जाएगी. लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने न केवल मैच में वापसी की बल्कि टी-20 का विश्व चैंपियन भी बने. यह भी पढ़ें:- Team India Return Updates: संकट में फसी टीम इंडिया! बारबाडोस में कागज की प्लेट में खाना पड़ा खान, जानें कब लौटेंगे भारत

उन्होंने कहा कि क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा एक खिलाड़ी के लिए बहुत भावुक पल होता है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट और देश के लिए बड़ा योगदान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी चुनाव में अमरोहा आए थे. उन्होंने मेरा नाम लिया, यह मेरे और मेरे गांव के लिए बड़ी बात है." दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं. टीम इंडिया की जीत के बाद उनके गांव में भी खुशी का माहौल है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Winner Prediction: धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Weather Update: धर्मशाला में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त