IPL पर भी मंडरा रहा है कोरोना वायरस का खतरा? जानें चेयरमैन बृजेश पटेल ने क्या कहा

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से धर्मशाला में शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला और आईपीएल को कोरोनावायरस से कोई खतरा नहीं है. गांगुली ने कहा, ‘‘ भारत में ऐसा कुछ नहीं है. हमने इस बारे में चर्चा भी नहीं की है.’’

आईपीएल 2020 (Photo Credits: Twitter/@IPL)

Coronavirus Scare in IPL: आईपीएल संचालन समिति के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के कारण ग्लैमर से भरे इस टूर्नामेंट पर किसी खतरे की संभावना को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज 29 मार्च को मुंबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा. इसका फाइनल 24 मई को खेला जाएगा. पटेल से जब पूछा गया कि क्या आईपीएल को कोरोना वायरस से कोई खतरा है तो उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक कोई खतरा नहीं है और हम स्थिति पर नजर बनाये हुए है.’’

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से धर्मशाला में शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला और आईपीएल को कोरोनावायरस से कोई खतरा नहीं है. गांगुली ने कहा, ‘‘ भारत में ऐसा कुछ नहीं है. हमने इस बारे में चर्चा भी नहीं की है.’’

घातक कोरोना वायरस के कारण अब तक दुनिया भर में 3100 से अधिक लोगों की जान गई है और 90000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. भारत में भी कुछ लोग इस वायरस के चपेट में आये है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट