सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई लोकपाल ने जारी किया नोटिस

हितों के टकराव के आरोप का यह तीसरा मामला है। इनसे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कैब अध्यक्ष, सीएसी सदस्य और दिल्ली कैपिटल्स के सलहकार के तौर पर तीन भूमिका निभाने के लिये न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जैन के समक्ष सुनवाई के लिये पेश होना पड़ा था

सचिन तेंदुलकर (Photo Credit: Getty Images)

नयी दिल्ली. बीसीसीआई के लोकपाल और नैतिक अधिकारी डी के जैन ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को बुधवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी के मेंटोर के साथ क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य होने के कारण कथित हितों के टकराव के लिये नोटिस जारी किया। तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के और लक्ष्मण सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटोर हैं।

हितों के टकराव के आरोप का यह तीसरा मामला है। इनसे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कैब अध्यक्ष, सीएसी सदस्य और दिल्ली कैपिटल्स के सलहकार के तौर पर तीन भूमिका निभाने के लिये न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जैन के समक्ष सुनवाई के लिये पेश होना पड़ा था। ये तीनों सीएसी का हिस्सा थे जिन्होंने जुलाई 2017 में सीनियर राष्ट्रीय कोच रवि शास्त्री का चयन किया था जो उनकी अंतिम बैठक थी।

न्यायमूर्ति जैन ने नोटिस में तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों को 28 अप्रैल तक आरोपों का लिखित जवाब देने और साथ ही बीसीसीआई से भी जवाब देने को कहा है। यह शिकायत मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के सदस्य संजीव गुप्ता ने दायर की है।

लोकपाल ने यह भी कहा कि जवाब देने में असफल होने के बाद उन्हें अपने विचार रखने का और कोई मौका नहीं दिया जायेगा।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट