मालिश करने वाली को Private Part दिखाने का मामला: क्रिस गेल को मिलेंगे तीन लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर
गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिये यह सब किया है. न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है
सिडनी: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle)ने आस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर का मानहानि का मुकदमा जीत लिया जिसने दावा किया था कि गेल ने एक मालिश करने वाली को अपने गुप्तांग दिखाये थे. फेयरफैक्स मीडिया ने 2016 में सिलसिलेवार लेखों में गेल पर आरोप लगाया था. फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है. उन्होंने आरोप लगाया था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने उस महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया था.
गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिये यह सब किया है. न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है. फेयरफैक्स ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ तुरंत अपील की सोच रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

