क्रिकेट

CSK vs DC TATA IPL 2025 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स, यहां जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.

CSK vs DC TATA IPL 2025 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स, यहां जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Live Telecast: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 का 17वां मुकाबला 5 अप्रैल(शनिवार) को चेन्नई(Chennai ) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार(IST) दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम लगातार जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं रुतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स पिछली हार के बाद वापसी करने के इरादे से उतरेगी. यह भी पढ़ें: चेन्नई में बारिश या बल्ले-बल्ले? जानिए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच से पहले मौसम और MA चिदम्बरम स्टेडियम के पिच का हाल

चेन्नई की शुरुआत इस सीजन कुछ खास नहीं रही है. टीम ने अब तक खेले गए तीन में से दो मुकाबले गंवाए हैं और केवल एक में जीत हासिल की है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और ओपनर रचिन रविंद्र के अलावा बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिसे दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले सुधारने की जरूरत है. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और वे लगातार तीसरी जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

सीएसके बनाम डीसी आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 का 17वां मुकाबला 5 अप्रैल(शनिवार) को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार(IST) दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 03:00 PM को होगा.

सीएसके बनाम डीसी आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न टीवी चैनलों पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के साथ इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद टीवी पर लिया जा सकता है.

सीएसके बनाम डीसी आईपीएल 2025 मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी जैसे विभिन्न डिवाइसेज पर इस मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).