CSK vs DC IPL 2025, Chennai Weather & Pitch Report: चेन्नई में बारिश या बल्ले-बल्ले? जानिए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच से पहले मौसम और MA चिदम्बरम स्टेडियम के पिच का हाल
एमए चिदंबरम स्टेडियम (Photo credits: X/@BCCI)

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 का 17वां मुकाबला 5 अप्रैल(शनिवार) को चेन्नई(Chennai ) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार(IST) दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के पास पूरी तरह फिट खिलाड़ी उपलब्ध हैं, जिससे दोनों फ्रेंचाइजियां अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं. जहां दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे, वहीं चेन्नई की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानें कैसे बनाएं बेस्ट माय11सर्किल फैंटेसी टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार लय में है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को एक विकेट से हराया था. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली ने एकतरफा जीत दर्ज की. अब दिल्ली की नजरें चेन्नई को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होंगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगातार दो हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई की टीम दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी.

चेन्नई का मौसम(Chennai Weather Live)

अब बात करें मौसम की, तो चेन्नई में 5 अप्रैल(शनिवार) को गर्मी और उमस का माहौल रहेगा. यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे दर्शकों को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा.

 

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(MA Chidambaram Pitch Report)

चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों को मदद देने के लिए जानी जाती है. इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. चूंकि यह मैच दोपहर में खेला जाएगा, इसलिए स्पिनर्स को पूरे मुकाबले में सहायता मिलेगी. वहीं, तेज गेंदबाजों को चेन्नई की इस धीमी पिच पर अपनी गति में बदलाव करना होगा. बल्लेबाजों को यहां सतर्कता से शॉट खेलने होंगे क्योंकि दूसरी पारी में पिच और भी धीमी हो सकती है.