CSK vs RCB IPL 2025 Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग के महामुकाबला से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 8वां मुकाबला चेन्नई(Chennai ) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (IST) से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Photo: LatestLY)

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 8वां मुकाबला चेन्नई(Chennai ) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा.  आईपीएल 2025 में दक्षिण भारत की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें, एक बार फिर आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें एमएस धोनी और विराट कोहली संभवतः आखिरी बार चेन्नई के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं. इस सीजन में दोनों टीमों की कप्तानी युवा खिलाड़ियों रुतुराज गायकवाड़ (CSK) और रजत पाटीदार (RCB) के हाथों में होगी, जो इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप पर निकोलस पूरन, तो पर्पल कैप पर शार्दुल ठाकुर का कब्जा, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

घरेलू मैदान पर CSK हमेशा से मजबूत रही है, खासतौर पर उनके स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहता है. नए खिलाड़ी नूर अहमद और खलील अहमद ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें खलील ने चेन्नई की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र पर टीम की बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि मध्यक्रम अभी भी लय पाने की कोशिश में है.

दूसरी ओर, RCB ने अपने पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया, जहां उनके बल्लेबाजों ने KKR को मात दी. नए कप्तान रजत पाटीदार ने रणनीतिक सूझबूझ दिखाई और शानदार फैसले लिए. फिल सॉल्ट, विराट कोहली और पाटीदार की तिकड़ी बल्लेबाजी को मजबूती देगी, जबकि जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसीख सलाम और क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(CSK vs RCB Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक 33 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इस मुकाबले में CSK का जबरदस्त दबदबा रहा है, जहां उन्होंने 21 बार जीत दर्ज की है, जबकि RCB केवल 11 बार ही जीत हासिल कर पाई है. CSK और RCB के बीच अब तक सिर्फ एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है.

 सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी(CSK vs RCB IPL 2025 Key Players To Watch Out): रजत पाटीदार, नूर अहमद, विराट कोहली, रचिन रवींद्र, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(CSK vs RCB Mini Battle): आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली और सीएसके के विकेटटेकर गेंदबाज खलील अहमद के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, रचिन रवींद्र बनाम जोश हेजलवुड की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है, जो चेपॉक की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 8वां मुकाबला चेन्नई(Chennai ) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (IST) से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. जो जियो और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के विलय के बाद दर्शक आईपीएल मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2025 मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर सीएसके बनाम आरसीबी मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XII: राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित XII: विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी