CSK vs PBKS, Chennai Weather Forecast: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स TATA IPL 2025 रोमांचक मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, इस मुकाबले के दौरान चेन्नई का मौसम क्रिकेट के लिहाज से अनुकूल रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है और मैच के समय तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

एमए चिदंबरम स्टेडियम (Photo credits: X/@senbalan)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला 30 अप्रैल (बुधवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा. आईपीएल 2025 के सबसे नीचे पायदान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मिड-टेबल में जगह बनाए पंजाब किंग्स से होने वाला है. यह दोनों टीमों का टूर्नामेंट में दसवां मुकाबला होगा. जहां पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं. यह मुकाबला चेन्नई के लिए "करो या मरो" जैसा बन चुका है. यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

चेन्नई सुपर किंग्स की खराब फॉर्म लगातार जारी है. पांच बार की चैंपियन यह टीम अपने पिछले पांच में से चार मुकाबले हार चुकी है और यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी को स्टैंड-इन कप्तान बनाने का दांव भी बेअसर साबित हो रहा है. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है. उन्होंने हाल के मैचों में दो जीत दर्ज की हैं, जबकि कोलकाता में एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। ऐसे में पंजाब की नजरें इस मैच को जीतकर टॉप-4 की ओर कदम बढ़ाने पर होंगी.

चेन्नई का मौसम रिपोर्ट(Chennai Weather)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स का आईपीएल 2025 मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. यह मैच 30 अप्रैल(बुधवार) को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मौसम विभाग के अनुसार, इस मुकाबले के दौरान चेन्नई का मौसम क्रिकेट के लिहाज से अनुकूल रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है और मैच के समय तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनर्स को मदद करती है, लेकिन आईपीएल 2025 में इसमें थोड़ा बदलाव देखा गया है. अब यह पिच बल्लेबाज़ों को भी मदद कर रही है, खासकर यदि वे टिककर खेलते हैं तो बड़े स्कोर बना सकते हैं. ऐसे में जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट