CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस को हराकर इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीता था. वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के हाथों एक करारी हार का सामना करना पड़ा था; अब वे वापसी करने की कोशिश करेंगे. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Pitch Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

सीएसके को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी. गुवाहटी में खेले गए उस मैच में सीएसके की टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी. ऐसे में सीएसके अपने अगले मैच में बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स के पहले मैच में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली ने प्रभावित किया था. कूपर कोनोली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 72 रन बनाए थे. कूपर कोनोली अपने प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (CSK vs PBKS Head To Head)

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आईपीएल में ये दोनों टीमें कुल 32 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच सीएसके ने जीते और 16 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए. आईपीएल के पिछले सीजन में की दोनों भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में दोनों टीमें दो मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे.

पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस को हराकर इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीता था. वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के हाथों एक करारी हार का सामना करना पड़ा था; अब वे वापसी करने की कोशिश करेंगे. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.

ये टीम मार सकती है बाजी (CSK vs PBKS Match Winner Prediction)

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. पिछले कुछ सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. चेन्नई सुपर किंग्स टीम की बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी संतुलित नजर आ रही है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है.

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना: 51%

पंजाब किंग्स की जीत की संभावना: 49%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs PBKS 7th T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, और खलील अहमद.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल.

नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर