क्रिकेट के नियम में हो रहा है बदलाव, अब इस दिलचस्प तरीके से होगा मैदान पर बल्लेबाजी का फैसला

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. दो कप्तान जब मैदान पर आते हैं और अंपायर के सामने टॉस उड़ाते है जिसका भाग्य सही रहा वह टीम टॉस जीतती है. लेकिन अब पद्धति में बदलाव हो रहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर: (Photo Credit: Getty Image)

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. दो कप्तान जब मैदान पर आते हैं और अंपायर के सामने टॉस उड़ाते है जिसका भाग्य सही रहा वह टीम टॉस जीतती है. लेकिन अब इस पद्धति में बदलाव हो रहा है. जी हां इस बार ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 बिग बैश लीग में सिक्के के बजाय अब क्रिकेट के बल्ले से फैसला होगा कि कौनसी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. प्रसिद्ध भारतीय सांख्यिकी मोहनदास मेनन के मुताबिक बल्ले को उछालकर टॉस करने का नियम कोई नया नहीं है.

मेनन ने कहा, 'बल्ले को उछालकर टॉस कराना बहुत पुराना अभ्यास है. यह 18वीं शताब्दी में होता था. फिर सिक्के से टॉस का फैसला होने लगा और बल्ले से टॉस करना बंद कर दिया गया. बीबीएल के लिए विशेष कूकाबूरा बल्ला बनाया गया है, जिसे उछालने पर कप्तान को हिल या फ्लैट में से किसी एक साइड को चुनना होगा.'

यह भी पढ़ें- India vs Australia: कप्तान विराट कोहली के लिए काल बन गया है यह गेंदबाज

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान आसिफ इकबाल ने इसे रुचिकर कंसेप्ट बताया है और वह पुरानी पद्यति को भी जानते हैं. आसिफ ने कहा, '70 के आखिर में जब क्रिकेट बढ़ने लगा, रंगीन पोशाक का परिचय हुआ, फ्लडलाइट्स में क्रिकेट खेला जाने लगा. सफदे गेंद आई. इसे देखते हुए बल्ले से टॉस कराने को नया आविष्कार भी कहा जा सकता है.' एमसीसी के क्रिकेट एकेडमी मैनेजर इयान फ्रेजर ने कहा, इस नए नियम का परिचय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कराया. इसके लिए एक कानून बनाने की जरूरत है. अभी कानून के इस हिस्से में लिखा है कि टॉस के लिए सिक्के का इस्तेमाल होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट