सौरव गांगुली के BCCI अध्यक्ष बनने पर कप्तान विराट कोहली ने जताई खुशी, कहा- वह जब भी मुझसे कहेंगे मै उनसे मिलूंगा
कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ गांगुली को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि वह इससे खुश हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते यहां दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी.
कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ गांगुली को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि वह इससे खुश हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते यहां दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी. भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं की है. यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने सौरव गांगुली को दी खास अंदाज में बधाई, दादा ने कहा आप हमारे सुपर स्टार हैं
कोहली ने कहा, "मैं उन्हें (सौरभ गांगुली) को बधाई देता हूं. यह शानदार है कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष बने हैं. वह हमारे संपर्क में रहेंगे. वह जब भी मुझसे कहेंगे तो मैं उनसे मिलूंगा. उन्होंने धोनी के भविष्य को लेकर मुझसे कोई बातचीत नहीं की है."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

